हापुड़, जुलाई 24 -- सिंभावली थाना क्षेत्र एक गांव में स्थित मस्जिद में पढ़ने के लिए गई छह वर्ष की मासूम के साथ मौलाना ने दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोपी ने ग्रामीण ने रंगेहाथ पकड़ लिया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि वह दिव्यांग है, मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। पीड़ित ने बताया कि वह मजदूरी करने के लिए गया था। उसकी छह वर्ष की बेटी गांव की ही मस्जिद में अन्य बच्चों के साथ पढ़ाई करने के लिए गई थी। लेकिन मौलाना ने सभी बच्चों को पढ़ाई के बाद घर भेज दिया जबकि उसकी बेटी को वहां रोक लिया। उसके बाद आरोपने कमरा बंद कर उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इस दौरान गांव निवासी एक युवक वहां पहुंचा और मौलाना को इस करतूत को करते हुए पकड़ लिया...