कानपुर, जनवरी 21 -- कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट में युवाओं के मानसिक सशक्तीकरण के लिए यूथ इंपावरमेंट एंड स्किल्स वर्कशॉप का आयोजन किया गया। स्कूल के निदेशक प्रो. सुधांशु पाण्डिया ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए विभाग के छात्र-छात्राओं के मानसिक स्वास्थ्य को सशक्त बनाना आवश्यक है। आर्ट ऑफ लिविंग के शिक्षक करण अरोड़ा एवं सुगंधा पारीक ने कहा कि प्रतिस्पर्धात्मक और तेज रफ्तार जीवन में युवा वर्ग पढ़ाई और कॅरियर के दबाव के कारण मानसिक तनाव, एकाग्रता की कमी और आत्मविश्वास के अभाव जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। युवाओं को यह बताया गया कि वे अपने मन को कैसे बेहतर तरीके से समझें, वर्तमान में कैसे रहें और अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में कैसे उपयोग करें। सभी प्रतिभागियों को आत्मविश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.