अलीगढ़, मार्च 2 -- विजयगढ़, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव की एक छात्रा डीएस कॉलेज अलीगढ़ में पढ़ती है। 28 फरवरी, 26 शनिवार को सुबह 8:30 बजे घर से पढ़ने के लिए गई थी। उसके बाद वह घर नहीं लौटी तो विधवा मां ने फोन पर संपर्क किया। इस पर उसने घर आने से मना कर फोन बंद कर लिया। मां की चिंता बढ़ गई। थोड़ी देर बाद फैजान नाम से एक फोन आया। फोन पर वार्ता हुई तो बताया कि आपकी बेटी मेरे पास है। वह मेरे ही पास रहेगी। अब नहीं आएगी। इस पर लड़की की मां ने उसकी शादी के लिए जो रकम जुटाकर रखी थी, देखा तो नहीं मिली। इस पर लड़की की मां ने थाने में फैजान निवासी विजयगढ़ के खिलाफ शनिवार रात को ही मुकदमा दर्ज कराया है। समाचार लिखे जाने तक उक्त गायब युवती थाने में पहुंच गई। है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। युवती को वनस्टॉप सेंटर में रखा गया है। कोर्ट में बयान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.