गया, मार्च 17 -- इमामगंज थाना क्षेत्र के कनौदा गांव से 14 मार्च को लापता हुए 13 वर्षीय उज्जवल राज के अपहरण की आशंका आखिरकार अफवाह साबित हुई। पुलिस जांच में सामने आया कि बच्चे का किसी ने अपहरण नहीं किया था, बल्कि वह पढ़ाई को लेकर बुआ की डांट से नाराज होकर घर से भाग गया था। जानकारी के अनुसार, उज्जवल पहले दिन गया जंक्शन पर रहा और दूसरे दिन घूमते हुए इस्कॉन मंदिर पहुंच गया। वहां पुजारी ने उसे अकेला देख पूछताछ की, जिसके बाद बच्चे ने मंदिर के मोबाइल से अपनी मां को जानकारी दी। इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई। इमामगंज एसडीपीओ कमलेश कुमार ने बताया कि बच्चे को इस्कॉन मंदिर से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया। बच्चे के मिलने से परिजनों और पुलिस ने राहत की सांस ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...