बेगुसराय, मार्च 7 -- खोदावंदपुर,निज संवाददाता। नारायणपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय में पढ़ने के लिए अपने छोटे-छोटे बच्चों को भेजने से अभिभावक परहेज कर रहे हैं। इसके कारण इस स्कूल में बच्चों की संख्या दिन प्रतिदिन घटती जा रही है। इसका मुख्य कारण बेगूसराय-रोसड़ा एसएच-55 को पार कर बच्चों के स्कूल जाने की बात बताई गई है। मुख्य पथ के बगल में स्थित इस स्कूल में चहारदीवारी भी नहीं है। इसके कारण बच्चे किसी भी समय शिक्षक की आँखों में धूल झोंककर मुख्य पथ पर पहुंच जाते हैं। इससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। इसकी जानकारी देते हुए स्कूल के प्रधानाध्यापक गंगा महतो ने बताया कि पहले नारायणपुर गांव में यह स्कूल था जहां 400 से अधिक बच्चे पढ़ते थे। परन्तु, अब यह विद्यालय बेगूसराय-रोसड़ा मुख्य पथ के बगल में बना दिया गया है। यहां क्षेत्र के बच्चों को बेगूसराय-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.