फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 18 -- फर्रुखाबाद। शमसाबाद नगर के गांव हरसिंपुर स्थित संविलयन विद्यालय में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पूरा कार्यक्रम नारी शक्ति को समर्पित रहा, जिसमें छात्र-छात्राओं ने गीत, नृत्य एवं नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से महिलाओं की भूमिका को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षाधिकारी वीरेंद्र सिंह ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने की अपील की। उन्होंने विद्यालय परिवार के प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर 70 प्रतिशत से अधिक उपस्थिति दर्ज कराने वाले 72 छात्र-छात्राओं की माताओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया, जिससे शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़े। यह भी पढ़ें- बच्चों...