धनबाद, अगस्त 14 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता पढ़ने की कोई उम्र नहीं होती है। किसी भी उम्र में अपने सपने को पूरा कर सकते हैं। बशर्ते जज्बे के साथ शुरुआत होनी चाहिए। बात हो रही है 68 वर्ष की उम्र में बीबीएमकेयू (बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय) धनबाद से पीएचडी करनेवाले अरूप घोष की। बुधवार को बीबीएमकेयू धनबाद में अरूप घोष का पीएचडी का वाइवा हुआ। विशेषज्ञों की मौजूदगी में उन्होंने वाइवा दिया। डॉ एसके सिन्हा के मार्गदर्शन में पीएचडी पूरी की। उसके बाद अरूप घोष को पीएचडी डिग्री अवार्ड करने की घोषणा हुई। अरूप घोष पश्चिम बंगाल के आसनसोल स्थित बीएल भालोटिया कॉलेज में प्राणी विज्ञान के शिक्षक थे। 30 जून 2022 को वे 65 वर्ष की आयु में रिटायर हुए। वे एमएससी डीएनई उत्तीर्ण थे। वर्ष 2019 में बीबीएमकेयू में पीएचडी के लिए आवेदन दिया था। वर्ष 2020 में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.