पढ़ने आए बच्चों को ज्यादा पैसा या कार न दें, अच्छे डॉक्टर बनेंगे
जमशेदपुर, सितम्बर 27 -- अपने बच्चों को ज्यादा पैसे और बाइक या कार की सुविधा न दें, जबतक वे पढ़ाई कर रहे हैं। कुछ अभाव में रहेंगे तो जीवन को बेहतर तरीके से जीना सीखेंगे और अच्छा डॉक्टर बनकर निकलेंगे। ये बातें एमजीएम मेडिकल कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. उमाशंकर सिंह ने एमबीबीएस सत्र 2026 के छात्र-छात्राओं के अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहीं। अवसर था नए बैच के छात्र-छात्राओं के इंडक्शन कार्यक्रम का, जो लाइब्रेरी हॉल में आयोजित था। कार्यक्रम 2023 बैच के छात्र-छात्राओं ने मिलकर आयोजित किया था। प्राचार्य डॉ. संजय कुमार ने कॉलेज का अभिभावक होने के नाते सभी अभिभावकों का स्वागत किया। उन्होंने कॉलेज की प्रगति के बारे में और आगे की योजानाओं के बारे में बताया कि कैसे तीन साल में एमबीबीएस की सीटें बढ़ाकर 250 और पीजी की सीटों को 150 किया जाएगा। स्टूड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.