लखीमपुरखीरी, अगस्त 9 -- ढखेरवा। इलाके के पडुखिया, दरेरी पुरवा, मोहन पुरवा आदि कई गांवों से शिवभक्तों की टोलियां छोटीकाशी गोला गोकर्णनाथ के लिए रवाना हुईं। टोलियों के श्रद्धालुओं ने सरयू नदी से पवित्र जल भरने के बाद भगवान शिव का जयघोष करते हुए यात्रा शुरू की। डीजे की धुन पर थिरकते हुए भोले के भक्त अपने अपने गांवों से सैकड़ों की संख्या में रवाना हुए। कांवड़ यात्रियों का जत्था जुलूस के रूप में पूरे गांव से होकर निकला। इस दौरान ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर शिवभक्तों का स्वागत किया। डीजे पर बज रहे शिवभक्ति गीतों पर युवा, बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग श्रद्धा के साथ झूमते नजर आए। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: कांवड़ियों का जत्था फर्रुखाबाद के लिए रवाना पूरे गांव में हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से माहौल भक्तिमय बना रहा। गांवों की महिलाओं व बच्...