बुलंदशहर, मार्च 2 -- कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को पड़ौसी व्यक्ति अपने साले की मदद से बहला-फुसलाकर ले गया। किशोरी अपने घर से नगदी और लाखों रुपये के जेवरात भी ले गई है। देहात पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली देहात में एक गांव निवासी पीड़ित व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि 27 फरवरी की सुबह उसका पड़ौसी धर्मेंद्र पुत्र भीमसेन व उसका साला पुष्पेंद्र पुत्र बंदर उसकी 14 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। उसकी पुत्री को दोनों आरोपी बाइक पर ले गए हैं। जब दोनों आरोपियों को पकड़ना चाहा तो वह फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि उसकी पुत्री घर से करीब 10 हजार रुपये की नगदी, दो लाख रुपये के जेवरात एवं अन्य सामान भी अपने साथ ले गई है। ऐसे में पुत्री के साथ अनहोनी की आशंका बनी हुई है। देहात पुलिस ने मामले...