अल्मोड़ा, मई 2 -- सोमेश्वर। तहसील क्षेत्र में गुरुवार को झमाझम बारिश हुई। इसी बारिश की भेंट पड़ौलिया गांव में एक पुराना आवास जमींदोज हो गया। गनीमत रही कि आवास में कोई नहीं रहता था। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। जानकारी के मुताबिक क्षेत्र में गुरुवार दोपहर के बाद रात में झमाझम बारिश हुई। बताया जा रहा है कि पड़ौलिया गांव में प्रेम कुमार आर्य का पुराना मकान बारिश की चपेट में आ गया। भवन स्वामी ने बताया कि लंबे समय से वह मकान में नहीं रह रहे थे। लेकिन मकान में रसोई का प्रयोग किया जा रहा था। बारिश के कारण मकान की छत और दीवारें टूटकर ध्वस्त हो गईं। हालांकि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। लेकिन घर का कुछ सामान मलबे में दब गया। वर्तमान में पीड़ित अपने भाई के मकान में परिवार के पांच सदस्यों के साथ रहता है। उन्होंने नुकसान की जानकारी तहसील प्रशासन को दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.