बदायूं, अप्रैल 8 -- गांव पड़ौलिया में रविवार रात पशुशाला में बंधी भैंस चोरी हो गई। पुलिस रात में ही मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। गांव निवासी वसीम पुत्र रिजवान उर्फ राजू की भैंस घर के बाहर गेट के पास पशुशाला में बंधी थी। रात करीब 12 बजे अज्ञात चोर भैंस को खोलकर ले गए। सुबह जानकारी होने पर पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों के साथ आसपास के जंगलों और खेतों में भैंस की काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित वसीम ने सोमवार को थाने में तहरीर देकर बताया कि भैंस की कीमत करीब 90 हजार रुपये है और चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...