महाराजगंज, मार्च 18 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जेएनयू नई दिल्ली के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अमित कुमार ने कहा कि पड़ोस नीति में पाकिस्तान प्रमुख अड़चन है। इसलिए पड़ोस नीति में भारत को संशोधन करना पड़ रहा है। चीन के साथ आंतरिक संबंध और दिन प्रतिदिन भारत के आंतरिक विषयों में हस्तक्षेप करने से भारत और पाकिस्तान के रिश्ते दिन खराब होते जा रहे हैं। चीन के बढ़ते प्रभुत्व को रोकना होगा। चीन की बढ़ती हुई गतिविधियां पड़ोस नीति के लिए घातक हैं। पड़ोसी हित के लिए सामंजस्य बनाकर आर्थिक विकास करना होगा तभी राजनीतिक और स्थिरता रुकेगी और विकास का मार्ग खुलेगा। वे मंगलवार को पीजी कालेज में भारतीय वैश्विक परिषद नई दिल्ली और राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से आयोजित भारत की पड़ोसी प्रथम नीति एवं दक्षिण एशिया में बढ़ती राजनीतिक और अस्थिरता विषय पर आयोजित दो दि...