मोतिहारी, मार्च 30 -- चिरैया, निज संवाददाता। शिल्पी के प्यार में जो भी बाधक बना उसने उसे बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। इस बात का खुलासा पुलिस ने किया है। आरोपी हत्या को हादसा बनाकर पुलिस को लगातार गुमराह कर रही थी। चिरैया की अंशिका हत्याकांड में गिरफ्तार युवती ने पूछताछ में अपना अपराध कबूल किया है। इस मामले की जानकारी सिकरहना एसडीपीओ उदय शंकर ने रविवार को दी। उन्होंने बताया कि अंशिका हत्याकांड में शिल्पी कुमारी को गिरफ्तार किया गया है। शिल्पी कुमारी, अंशिका की पड़ोस की मुंहबोली बहन है। प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर घटना को अंजाम : एसडीपीओ ने बताया कि अंशिका की हत्या के पीछे की वजह गिरफ्तार युवती शिल्पी का प्रेम प्रसंग है। शिल्पी का उसके गांव के ही नीतीश कुमार नाम के युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था, जो शिल्पी और नीतीश के घर वाले को पस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.