जौनपुर, मई 4 -- जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के इमलों गांव में शनिवार को पेड़ काटने के विवाद को लेकर पड़ोसियों ने एक व्यक्ति और उसकी पुत्री को लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर किया। घटना में दोनों पक्षों को चोट आईं है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। चार दिन पूर्व आंधी तूफान में पेड़ गिर गया था। ऊक्त गांव निवासी अवधराज से पेड़ काटने को लेकर पड़ोसी विवाद करने लगे। विवाद इतना बढ़ गया कि विपक्षियों ने अवधराज और उनकी पुत्री चांदनी को लाठी-डंडों से मारना पीटना शुरू कर दिया। जिससे पिता पुत्री दोनों घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दिया। पुलिस ने घटना के आरोपी शिवम,उसके पिता अभय राज और माता निर्मला देवी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.