पड़ोसी से मारपीट के आरोप में तीन के खिलाफ केस दर्ज
रुद्रपुर, अप्रैल 3 -- किच्छा, संवाददाता। पड़ोसी से मारपीट के आरोप में पुलभट्टा पुलिस ने दंपति समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है। नस्तरा निवासी ग्राम भंगा ने पुलभट्टा पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके पति बाबू से सात महीने पहले पड़ोसी अली अहमद पुत्र अमीर अहमद ने अपना मकान बनाने के लिए अस्सी हजार रुपये उधार लिए थे। 30 मार्च को वह अली अहमद के घर पर अपने रुपये वापस लेने गई थी। अली अहमद उसे गाली देने लगा। विरोध करने पर अली अहमद और उसकी पत्नी चमन व साथी शब्बीर अहमद पुत्र बशीर अहमद ने नस्तरा के साथ मारपीट शुरू कर दी। जब नस्तरा अपनी जान बचाने के लिए अपने घर को भागी तब आरोपी धारदार हथियार व लाठी डंडे लेकर उसके घर में घुस गए और नस्तरा पर जान लेवा हमला किया। बीच बचाव करने आयी नस्तरा की भांजी अफसाना के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। पुलभट्टा थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.