पड़ोसी से बात करती थी बेटी, मां-बाप ने मार डाला, सुसाइड दिखाने के लिए शव को पंखे से लटकाया
नई दिल्ली, जुलाई 23 -- यूपी के शामली के कांधला में एक जुलाई को संदिग्ध हालात में हुई युवती की मौत के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। युवती की हत्या की गई थी। बेटी के चाल चलन पर शक होने पर सौतेली मां और उसके पिता ने गला दबाकर युवती की हत्या की और इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए उसके शव को पंखे पर लटका दिया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने कबूल किया कि युवती, पड़ोस में रहने वाले युवक से बात करती थी। बदनामी के डर से हॉरर किलिंग को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। एक जुलाई को कांधला के मोहल्ला इलियास नगर में 19 वर्षीय हिना पुत्री अहसान का शव घर में पंखे पर लटका मिला था। संदिग्ध हालात में मौत होने पर पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.