पड़ोसी युवक पर विवाहिता को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
बुलंदशहर, जून 1 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पत्नी को गांव निवासी पड़ोसी युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। विवाहिता अपने दो मासूम बच्चों को पति के पास छोड़कर चली गई। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर महिला को बरामद कर लिया। कोतवाली प्रभारी सर्जेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच शुरू की। महिला अपने पति से नाराज़ होकर अपने मायके चली गई थी। जिसे बरामद कर लिया गया है। आरोपी युवक से पूछताछ चल रही है। यह भी पढ़ें- युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.