पड़ोसी युवक पर लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप
रुद्रपुर, अप्रैल 17 -- रुद्रपुर। एक महिला ने पड़ोसी पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। नगर निवासी महिला ने बताया कि उसका पति दूसरे प्रदेश में काम करते हैं। वह बच्चों के साथ अकेली रहती है। गुरुवार रात वह अपने बच्चों के साथ सो रही थी। गर्मी के कारण उसने दरवाजा खुला हुआ था। देर रात 12 बजे पड़ोस में रहने वाला युवक छत के रास्ते उसके घर में घुसा गया। आरोप है कि उसने दरवाजा अंदर से बंद कर उसका मुंह पर हाथ रख लिया। साथ ही उससे दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। वहीं विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट की। शोर मचाने पर जेठानी समेत अन्य लोग आए तो आरोपी फरार हो गया। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म का प्रयास पीड़िता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.