प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 3 -- पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी युवक पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है। गांव की रहने वाली एक विवाहिता ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर अश्लील हरकतें करने, मोबाइल पर अभद्र संदेश भेजने और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक उसके पति मुंबई में रहते हैं। वह घर पर अपने बच्चों व सास के साथ अकेली रहती है। आरोप है कि आरोपी युवक लंबे समय से उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। कुछ दिन पहले पीड़िता अपने कमरे में सो रही थी, तब आरोपी ने चोरी-छिपे मोबाइल से उसका वीडियो बना लिया। विरोध करने और परिजनों से शिकायत करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने महिला हेल्पलाइन पर शिकायत करने के साथ ही बुधवार को दोबारा थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मामले की जां...