पड़ोसी युवक ने सगी बहनों को बेरहमी से पीटा
कौशाम्बी, जून 17 -- मंझनपुर। करारी थाना क्षेत्र के बरई बंधवा गांव की सीमा देवी पुत्री बदलू सरोज ने बताया कि 15 जून की शाम वह और उसकी छोटी बहन करीना घर के समीप लगे हैंडपंप पर पानी भरने गई थीं। लौटते वक्त गांव के ही रमेश पुत्र मंगलदास ने मामूली बात पर गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर पिटाई की। इससे दोनों बहनों को गंभीर चोटें आईं। इलाज कराने के बाद मंगलवार को पीड़ित युवती ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.