कौशाम्बी, अप्रैल 26 -- करारी थाना क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि 25 अप्रैल को पड़ोसी बच्ची पुत्र श्यामलाल ने उसकी 12 साल की बेटी के साथ अश्लील हरकत की। वह गंदे इशारे कर रहा था। बालिका ने यह बात परिजनों को बताई तो सभी सन्न रह गए। मामले की शिकायत मां ने पुलिस से की। पुलिस ने मुकदमा कायम कर लिया है। डीएसपी मंझनपुर शिवांक सिंह का कहना है जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.