गोंडा, जून 26 -- अलावल देवरिया, संवाददाता। कोतवाली देहात क्षेत्र के सालपुर बाजार में शुक्रवार सुबह पड़ोसी युवक की ब्लैकमेलिंग के तंग महिला ने अपने कमरे में फंदे पर लटककर जान दे दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पीड़ित पति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा है। सालपुर पुलिस चौकी इंचार्ज सावन सिंह ने बताया कि सरोजा देवी (28) पत्नी कृष्ण कुमार ने शुक्रवार की सुबह अपने कमरे में पंखे के हुक से साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। यह भी पढ़ें- पड़ोसी युवक की ब्लैकमेलिंग से तंग महिला ने दी जान उसके पति ने पड़ोसी युवक पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पति की तहरीर के मुताबिक पड़ोस में रहने वाला रमेश कुमार पुत्र राम भवन निवासी...