फतेहपुर, फरवरी 15 -- गाजीपुर। थाना क्षेत्र के सोनवर्षा निवासी अनिल कुमार उर्फ नन्दू लोधी ने पड़ोसी राजू लोधी व रोहित लोधी पर मारपीट का आरोप लगाया है। बताया कि 12 फरवरी की शाम वह घर से बाहर जा रहा था, तभी दोनों आरोपियों ने गाली-गलौज शुरु कर दी। विरोध करने पर मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचीं उनकी मां कुंती देवी को भी पीट दिया। जिससे उनके सिर व शरीर पर चोटें आईं। शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। घायल मां का उपचार कराने के बाद थाने में तहरीर दी। थाना प्रभारी हनुमान प्रताप सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.