प्रमुख संवाददाता, जुलाई 29 -- यूपी के प्रयागराज में जलकल विभाग की लापरवाही का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। माफिया अतीक अहमद से जुड़े जलकर के बकाए का बिल उसकी पड़ोसी सुधा गुप्ता को भेजा जा रहा है। जलकल ने वर्ष 2001-02 से लंबित बकाया भी महिला के नाम पर दर्ज कर दिया, जबकि सुधा गुप्ता ने मकान 2014 में खरीदा था। उस समय मकान पर किसी प्रकार का जलकर बकाया नहीं था। नवाब यूसुफ रोड निवासी पीड़िता सुधा गुप्ता ने मंगलवार को जनसुनवाई में नगर आयुक्त साईं तेजा से कथित तौर गलत बिल भेजे जाने की शिकायत की। सुधा ने बताया कि वह वर्षों से जलकल विभाग के दफ्तरों के चक्कर काट रही हैं, लेकिन कोई नहीं सुन रहा है। विभाग ने बिना किसी जांच के उन्हें ऐसे बकाए का देनदार बना दिया, जिसका उनसे लेनादेना नहीं है। सुधा के बेटे अतिन गुप्ता ने 'हिन्दुस्तान' को बताया कि उ...