पूर्णिया, जून 3 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। सरसी पुलिस ने पड़ोसी महिला की हत्या के प्रयास के मामले में एक आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार भी बरामद किया है। सरसी थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के सिहुली गांव में एक युवक द्वारा पड़ोस में रहने वाली महिला पर दबिया से हमला कर हत्या का प्रयास किया गया था। घटना में घायल महिला ने आरोपी के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और सिहुली गांव के वार्ड संख्या-1 निवासी 22 वर्षीय भरत कुमार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक अरविंद यादव का पुत्र बताया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दबिया भी ब...