कौशाम्बी, मई 22 -- कौशाम्बी थाना क्षेत्र के नरेंद्र बारा गांव निवासी रानी देवी पत्नी राहुल ने बताया कि गुरुवार को नल से पानी भरने की बात को लेकर पड़ोसी कामता प्रसाद गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर अपने बेटों पंकज व हिमांशु के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। पीड़िता के अनुसार, आरोपियों ने बीच-बचाव करने पहुंचे उसके ससुर को भी पीटा। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायलों का मेडिकल करा दिया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...