पड़ोसी पर लगाया जहर देकर मुर्गियां मारने का आरोप
मुजफ्फर नगर, अप्रैल 12 -- सिखेड़ा/जानसठ। भंडूरा गांव में कुछ लोगों में पड़ोसी पर आरोप लगाया है कि उसने चावल में जहर मिलाकर घरेलू मुर्गे-मुर्गियों को मार डाला। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस जांच में जुटी है। गांव भंडूरा निवासी सादिक, संजीदा आदि अपने पड़ोसी पर आरोप सलीम पर आरोप लगाया कि घर के बराबर में उसका प्लॉट है। जिसमें उसने चावल में जहरीला पदार्थ मिलाकर घास में बिखेर दिया। जिसकों खाकर छह मुर्गियां मर गए। पीड़ित परिवार ने पड़ोसी पर ही आरोप लगाया है कि उसने जानबूझकर चावल में जहर मिलाकर उनके मुर्गियों को खिला दिया। पीड़ित ने पुलिस को नामजद तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।थाना प्रभारी योगेन्द्र शर्मा ने बताया कि घटना की तहरीर आई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.