हापुड़, अप्रैल 11 -- गढ़मुक्तेश्वर, संवाददाता। नगर के मोहल्ला सेगे वाला निवासी महेंद्री ने बताया कि दो दिन पूर्व वह घर पर काम कर रही थी। उसका पड़ोसी घर में आ गया और उसके साथ गाली गलौज करने लगा। पीड़िता ने उसको ऐसा करने से मना किया तो आरोपी ने हमला कर उसको घायल कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...