गोरखपुर, जून 24 -- पीपीगंज। नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो में छह वर्षीय बच्ची के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बच्ची के पिता रविंद्र पांडेय ने पीपीगंज पुलिस को तहरीर देकर पड़ोसी पर मारपीट का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बुधवार सुबह उनकी बेटी खेलते-खेलते पड़ोसी के घर चली गई थी। इसी बात से नाराज होकर पड़ोसी ने बच्ची के साथ मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गई। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...