भदोही, मई 22 -- औराई, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के बाबूसराय गांव निवासी नसरुद्दीन ने थाने में तहरीर देकर गांव के ही एक व्यक्ति पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तहरीर के अनुसार 13 मई की शाम करीब छह बजे वह खेत में पानी भरने जा रहे थे। रास्ते में गांव के दिलदार ने पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि इसके बाद मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। पुलिस संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...