गाज़ियाबाद, जनवरी 24 -- गाजियाबाद। मसूरी क्षेत्र के भूड़गढ़ी में पड़ोसी द्वारा पिता-पुत्र के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने का मामला सामने आया है। मसूरी निवासी मुनेश ने बताया की कि मनोज उनके बेटे के साथ गाली-गलौज कर मारपीट कर रहा था। उन्होंने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने उनके साथ भी मारपीट की। इससे उनका दांत भी टूट गया और कई जगह चोट आई है। एसीपी मसूरी का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.