जौनपुर, मार्च 7 -- शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने अपने पड़ोसी युवक पर मारपीट, गाली-गलौज और छेड़खानी का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। पीड़िता ने शुक्रवार को पुलिस से शिकायत करते बताया कि बुधवार की शाम गांव का ही पड़ोसी युवक उसके घर के पास आकर गाली-गलौज करने लगा। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे जमीन पर पटक दिया और मारपीट करने लगा। महिला का आरोप है कि इसी दौरान युवक ने उसके साथ छेड़खानी भी की। घटना के बाद आरोपी लगातार उसे जान-माल की धमकी दे रहा है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर विक्रम उर्फ शेरु के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक के के सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्...