नोएडा, अप्रैल 27 -- दनकौर। सलारपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति ने पड़ोसी को फावड़े से हमला कर घायल कर दिया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सलारपुर गांव निवासी संजय कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। आरोप है कि पड़ोसी राजेंद्र उनसे पुरानी रंजिश रखता है। संजय के अनुसार शुक्रवार को राजेंद्र फावड़ा लेकर उनके निर्माणाधीन मकान में घुस आया और उन पर और राजमिस्त्री पर जानलेवा हमला कर दिया।पीड़ित का आरोप है कि हमले के दौरान आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। शोर-शराबा होने पर आरोपी के अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने भी मारपीट की। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मारपीट की पूरी घटना मकान में लगे सीस...