पड़ोसी पर फायरिंग कर किया जख्मी और फिर खुद को गोली से उड़ाया
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 18 -- लखीमपुर, पढुआ थाना इलाके के दुलही गांव में शुक्रवार सुबह बड़ी वारदात हो गई। यहां एक युवक अपने पड़ोसी युवक को गोली मार कर जख्मी कर दिया और खुद को भी गोली से उड़ा दिया। पड़ोसी युवक को घायल हालत में इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। मामला दो समुदायों के बीच का है। गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। घटना के मुताबिक दुलही गांव निवासी 35 वर्षीय इदरीश पुत्र सहजाद ने शुक्रवार सुबहअपने पड़ोसी अखिलेश वाल्मीकि को गोली मार दी। गोली अखिलेश के पेट मे लगी। इसके बाद इदरीश ने खुद की कनपटी पर सटा कर गोली मारी मारी। इदरीश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा तफरी मच गई। सूचना के बाद गांव में बड़ी संख्या में पुलिस फ़ोर्स तैनात किया गया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है जबकि घायल का इलाज जारी है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.