रुडकी, अप्रैल 8 -- लक्सर। अलावलपुर गांव निवासी एक महिला ने एसडीएम को पत्र देकर अपने पड़ोसी खेत स्वामी पर उसके खेत में खड़े पॉपुलर के पेड़ काटने और फसल नष्ट करने का आरोप लगाया है। महिला ने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। बबली पत्नी विजेंद्र ने बताया कि 24 मार्च की सुबह जब वह अपने खेत पर पहुंची तो देखा कि पड़ोसी ने उसके खेत में बोई गई गन्ने की फसल को ट्रैक्टर से जुतवा दिया। इस संबंध में उसने भिक्कमपुर चौकी प्रभारी को सूचना दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। महिला का आरोप है कि 6 अप्रैल को आरोपी पक्ष ने दोबारा उसके खेत में खड़े करीब 20 पॉपुलर के पेड़ काटकर गिरा दिए। पीड़िता ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर आरोपी उसके साथ मारपीट करते हैं और लगातार उसकी फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इस संबंध में एसडीएम सौरभ असवाल ने बताया कि मामले की जांच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.