नोएडा, मार्च 17 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट के सुत्याना गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने पड़ोसी पर कुत्ते से कटवाने का आरोप लगाया। विरोध करने पर उससे मारपीट की गई। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर ईकोटेक-3 कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के मुताबिक सुत्याना निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि पड़ोसी ने सोमवार को अपने पालतू कुत्ते को उन पर छोड़ दिया। कुत्ते ने उन्हें बुरी तरह काट लिया। पीड़ित इस मामले की शिकायत करने कोतवाली जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में आरोपियों ने उन्हें रोक लिया। गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इस दौरान एक आरोपी ने पीड़ित की पत्नी के साथ अभद्रता की। कपड़े फाड़ दिए और आपत्तिजनक तरीके से छुआ। विरोध करने पर पूरे परिवार के साथ मारपीट की। आरोपियों ने पीड़ित परिव...