जौनपुर, अप्रैल 15 -- जंघई। मीरगंज थाना क्षेत्र के बरावां गांव की निशा गुप्ता ने आरोप लगाया है कि पड़ोसियों ने उसकी पुश्तैनी भूमि पर चल रहे निर्माण कार्य को जबरन रोकवा दिया और परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि वह अपनी निजी जमीन पर निर्माण कार्य करा रही थी। पड़ोसी लाठी-डंडों से लैस होकर मौके पर पहुंचे, काम रोकवाया और भद्दी-भद्दी गालियां दी। विपक्षियों ने कहा कि काम शुरू किया तो जान से मार देंगे। महिला ने थाने में तहरीर देकर सुरक्षा और निर्माण कार्य शांतिपूर्वक पूरा कराने की गुहार लगाई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष मीरगंज प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली। पुलिस टीम को जांच के लिए भेजा जा रहा है। सत्यता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। बरावां में लगातार भूमि विवाद और दबंगई की घटनाएं सामने आ रही हैं। स्थानीय लोगों ने...