कौशाम्बी, मार्च 7 -- सैनी थाना क्षेत्र की एक किशोरी ने बताया कि पड़ोसी युवक ने उसका जीना मुहाल कर दिया है। वह आए दिन छेड़खानी करता है। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जानलेवा धमकी देता है। चार मार्च को भी आरोपी ने अश्लील हरकत की। इससे परेशान पीड़िता ने शुक्रवार को मामले की शिकायत पुलिस से कर दी। पुलिस ने मुकदमा कायम कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...