पड़ोसी पर जानलेवा हमला करने का आरोप
नोएडा, मई 23 -- नोएडा। सेक्टर-39 थाना क्षेत्र स्थित एक सोसाइटी में रहने वाले व्यक्ति ने पड़ोसी पर एक अज्ञात व्यक्ति के साथ मिलकर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-104 स्थित हाजीपुर में हाईटेक होम्स निवासी राजाराम शर्मा ने पुलिस को बताया कि पांच अक्तूबर 2025 की रात करीब 11 बजे सोसाइटी में रहने वाले गोपाल शर्मा ने किसी अज्ञात व्यक्ति के नंबर से उन्हें कॉल की। कॉल करके उन्होंने सोसाइटी में बुलाया। आरोप है कि जब वह फ्लैट से उतरकर नीचे पहुंचे तो उसके साथ एक अन्य व्यक्ति ने मिलकर मारपीट करते हुए जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में शिकायतकर्ता को चोट आईं। शोर सुनकर पीड़ित के पुत्र जय शर्मा बचाने पहुंचा। आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.