हरिद्वार, मई 10 -- हरिद्वार, संवाददाता। कनखल क्षेत्र के जगजीतपुर में रहने वाली महिला ने पड़ोसी पर शराब के नशे में गाड़ी टकराने, जातिसूचक शब्द कहने और धमकी देने का आरोप लगाया है। अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग के निर्देश के बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना का विवरण महेंद्र विहार निवासी अंजू रानी ने आयोग को भेजी शिकायत में बताया कि 28 फरवरी की रात उनका पड़ोसी विनेश कुमार उनियाल शराब के नशे में घर के बाहर पहुंचा और उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी, जिससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौच करते हुए जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया और जान से मारने की धमकी दी।

महिला की चिंता अंजू रानी ने बताया कि उनके पति देहरादून में नौकरी करते हैं और लंबे अंतराल के बाद घर आ पाते हैं। ऐसे में वह बच्चों के साथ अकेली र...