देवघर, मार्च 9 -- मधुपुर,प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के आमतल्ला भेड़वा निवासी नरेश ठाकुर के यहां बीती रात चोरी की घटना हुई । जिसमें मोहल्ले के ही सीहु राणा को आरोपी बनाते हुए पुलिस से शिकायत कियाहै । उसने पुलिस को बताया कि आरोपी बीते रात छत से उनके घर मे घुस कर पर्स मे रखा दो जोड़ी चांदी का सिकड़ी, बच्चा का बलिया, एक जोड़ा सोने का बाला, दो जोड़ी चांदी की बिंदिया और दो जोड़ी पायल चोरी कर छत के रास्ते भाग गया । सुबह उठा तो गेट के पास पर्स फेंका हुआ पाया। चोरी की पूरी वारदात पड़ोसी के सीसीटीवी कैमरे मे कैदहै । पुलिस घटना की पड़ताल कर रही है ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.