पीलीभीत, अप्रैल 26 -- पीलीभीत। थाना गजरौला क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने थाना गजरौला में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 24 अप्रैल 2026 की सुबह लगभग साढ़े आठ बजे वह घर पर अकेली थीं। उनके पति खेत पर काम करने गए थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव निवासी बलजीत सिंह पुत्र कश्मीर सिंह उनके घर में घुस आया और बुरी नीयत से पकड़ लिया। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उनके कपड़े फाड़ दिए तथा दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़िता ने पुलिस से मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी गजरौला ब्रजवीर सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.