नोएडा, मार्च 13 -- नोएडा, संवाददाता। याकूबपुर गांव में किराये पर रहने वाले व्यक्ति ने पड़ोसी और उसके परिवार पर ताला तोड़कर लाखों के गहने समेत नगदी चोरी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिला कन्नौज के कसियापुर सौली गांव निवासी रासवेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि वह वर्तमान में सेक्टर-86 स्थित याकूबपुर गांव में बच्चों संग किराये पर रहते हैं। वह एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। उनके पड़ोस में प्रवीन कुमार अपनी पत्नी विनीता के साथ रहते हैं। वह और उनकी पत्नी नौ फरवरी को काम पर गए थे। बच्चे स्कूल गए थे। आरोप है कि इसी का फायदा उठाते हुए पड़ोसी ने अपने बच्चों की मदद से कमरे का ताला तोड़कर अलमारी में रखे दो मंगलसूत्र, एक कान के टॉप्स, नाक की बाली, पायल और सात हजार रुपये चोरी कर लिए। आरोप है कि पड़ोसी चोरी करने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.