कौशाम्बी, सितम्बर 19 -- मंझनपुर, संवाददाता। कोखराज थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 17 साल की बेटी पड़ोसी गांव स्थित ननिहाल में रहकर सिलाई सीखती थी। गुरुवार की सुबह वह संदिग्ध दशा में लापता हो गई। पीड़ित के अनुसार खोजबीन के दौरान पता चला कि गांव के ही युवक से बेटी काफी दिनों से फोन पर बात करती थी। पीड़ित को शक है कि यही युवक उसकी बेटी को फुसलाकर अगवा कर ले गया है। मामले की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने किशोरी व आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.