पड़ोसी ने हॉर्न बजाने पर युवक को गोली, भाई पर भी किया फायर; गाजियाबाद में सनसनीखेज मर्डर
गाजियाबाद, जुलाई 13 -- गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात पड़ोसी ने बाइक का हॉर्न बजाने पर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके साथ ही बीच-बचाव करने आए उसके भाई पर भी फायर कर दिया। गनीमत रही कि गोली उसे छूते हुए निकल गई और वह बाल-बाल बच गया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मुख्य आरोपी, उसके पिता और पत्नी समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। लोनी की रतिराम कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय विपिन प्रजापति दिल्ली स्थित एक पेंट ब्रश बनाने की फैक्टरी में काम करता था। रविवार रात उसकी भतीजी का नामकरण समारोह चल रहा था। वह रात करीब 11:40 बजे नामकरण समारोह में आए रिश्तेदारों को छोड़कर बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में पड़ोसी सोनू खड़ा मिला। विपिन ने रास्ता खाली करने के लिए हॉर्न बजाया, लेकिन वह नहीं हटा। यह भी प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.