मधुबनी, जुलाई 31 -- मधुबनी/रहिका। पड़ोसी ने ही माकपा नेता भागवत यादव की हत्या की थी। वरीय पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने शुक्रवार को मामले का खुलासा करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रहिका के खरौआ गांव निवासी भागवत यादव की पिछले दिनों चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में उनके पड़ोसी गुड्डू कुमार यादव पिता शिवन यादव को गिरफ्तार किया गया है। वह रिश्ते में मृतक का भतीजा है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। एसएसपी ने बताया कि गुड्डू यादव की निशानदेही पर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वन अमित कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस की विशेष टीम ने घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद को बरामद कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि रहिका थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप को...