पड़ोसी ने सास-बहू को बेरहमी से पीटा, केस
कौशाम्बी, मई 11 -- चरवा थाना क्षेत्र के समसपुर गांव की सुजाता देवी पत्नी विकास कुमार ने बताया कि रविवार की शाम पड़ोसी संदीप कुमार उर्फ बंटी ने घर के बाहर बना उसका स्नान गृह तोड़ दिया। इसका विरोध करने पर बेरहमी से पिटाई की। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने बीच-बचाव करने पहुंचे उसके ससुर मोहित लाल को भी जमकर पीटा। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने किसी तरह जान बचाई। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायलों का मेडिकल करा दिया है। डीएसपी अभिषेक सिंह ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.