मुजफ्फर नगर, मार्च 18 -- खतौली। सोमवार की शाम को कोतवाली क्षेत्र के पाल गांव में किसान को उसके ही पड़ोसी ने अपने साथियों के साथ मिलकर गोली मारने की धटना को अंजाम दिया था। घायल किसान के भाई ने पड़ोसी व उसके तीन साथियों के विरुद्ध कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट दर्ज के बाद पुलिस ने आरोपी युवकों की तलाश शुरू कर दी है। गांव पाल निवासी प्रवीन पुत्र श्यामपाल ने बताया कि चचेरा भाई सोमवार की शाम को अपने घर की गैलरी में बैठा हुआ था। इसी दौरान दो बाइक पर सवार होकर आए चार बदमाशों ने किसान पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी जिसमे एक गोली किसान के हाथ में लगी। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। बताया कि छह फरवरी को बहसुमा में भतीजे की शादी में गांव निवासी पडोस में रहने वाले शुभम उर्फ मल्लू पुत्र महीपाल से चढत के दौरान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.