लखनऊ, मई 18 -- लखनऊ,संवाददाता। कैंट इलाके में बीती शनिवार की रात करीब आठ बजे मोहल्ले के एक युवक ने लड़की के संग अश्लीलता की। लड़की के भाई ने विरोध किया तो दबंग ने अपने परिवार के साथ मिलकर लाठी-डंडे व रॉड से मारपीट की। पीड़िता अपने भाई के साथ कैंट थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। आरोप है कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है।कैंट इलाके में रहने वाली पीड़िता ने बताया कि बीती 16 मई की रात करीब आठ बजे उनकी 11 वर्षीय बेटी घर के बाहर बैठी थी। आरोप है कि तभी पड़ोस में रहने वाला आरोपी आया और बेटी के साथ अश्लीलता करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने बेटी का दुपट्टा खींच लिया। यह देखकर पीड़िता के भाई ने विरोध किया। आरोपी उस वक्त वहां से चला गया। कुछ देर बाद अपने परिवार के साथ आया और पीड़िता के भाई को लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से म...